अमेठी में राहुल गांधी-कांग्रेस के पक्ष में विधायक विकास उपाध्याय लगातार कर रहे जनसंपर्क और प्रचार

रायपुर-लखनऊ, 02 मई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य के मंत्री एवं विधायकगणों द्वारा उत्तरप्रदेश में लगातार कांग्रेस संगठन और कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए जनंसपर्क और प्रचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां रोजाना आमसभाओं को संबोधित कर रहे हैं तो वहीं राज्य के मंत्री और विधायक भी पार्टी प्रत्याशियों के लिए सघन जनसंपर्क करने में व्यस्त हो गए हैं।

रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने उत्तरप्रदेश में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस के पक्ष में जोरदार प्रचार कर रहे विकास उपाध्याय लगातार जनसंपर्क करक रहे हैं। श्री उपाध्याय अमेठी में काफी सक्रिय दिखो। अमेठी में प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ी जनसैलाब को देखते हुए श्री उपाधय ने कहा कि इतनी भीषण गर्मी में भी जिस तरह से लोग समर्थन के लिए सामने आ रहे हैं, इससे स्पष्ट है कि जनता का प्यार और समर्थन कांग्रेस के साथ है। श्री उपाध्याय ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी, यह तय है। इस बात का अंदाजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुरझाए चेहरे को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करते हुए विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि आज कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीबों एवं युवाओं के लिए मजबूत एवं शशक्त रूप से डटी रहती है। कांग्रेस जो कहती है वो करती है।

दिनेश सोनी-

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »