मां ने दुधमुंही बच्ची के साथ खुद को लगा ली आग,महिला की मौत

दुर्ग , 18 जनवरी (आरएनएस)। पति और पत्नि के बीच हुई विवाद में बेहद अक्रामक रूप लेकर पत्नि को मौत की नींद सुला दी। साथ ही साथ इस घटना में एक वर्ष की मासूम बच्ची भी गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खुड़मुड़ा में बीती रात जानकी सोनकर 21 वर्ष का किसी कारणवश अपने पति से विवाद हुआ। जिसके बाद जानकी ने अपनी एक वर्षीय पुत्री भावना के साथ खुद के ऊपर मिटटी तेल डालकर आग लगा ली। आगजनी की इस घटना में मौके पर ही जानकी की मौत हो गई। बीच बचाव में आए जानकी के ससुर भी आगजनी के कारणवश घायल बताये जा रहे है। घटना की सूचना जैसे ही आसपास के लोगों को मिली लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय अमलेश्वर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दुधमुंही बच्ची भावना को तत्काल मेकाहारा में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति नाजुुक बताई जा रही है। इधर घटना के बारे में अभी कुछ साफ नहीं है हालांकि लोग बताते हैं कि वारदात के वक्त घर में कोई नहीं था। हालांकि कुछ लोग इसे आपसी परिवारिक विवाद भी बता रहे हैं लेकिन फिलहाल घटना की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। इधर अमलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »