तीसरे चरण में 7 लोकसभा सीट के लिए 123 प्रत्याशी मैदान में, कल पड़ेंगे वोट

रायपुर, 22 अप्रैल (आरएनएस)। लोकसभा निर्वाचन-2019 के अंतर्गत तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ के सात लोकसभा सीट के लिए 23 अप्रैल को
मतदान होने जा रहा है। तीसरे चरण में कुल 123 प्रत्याशी मैदान में है, वहीं कुल एक करोड़ 27 लाख 13 हजार 816 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें रायपुर लोकसभा के 21 लाख 11 हजार 104, बिलासपुर के 18 लाख 75 हजार 904, रायगढ़ के 17 लाख 31 हजार 655, कोरबा के 15 लाख सात हजार 779, जांजगीर-चांपा के 18 लाख 95 हजार 232, दुर्ग के 19 लाख 38 हजार 319 एवं सरगुजा लोकसभा के 16 लाख 53 हजार 283 मतदाता शामिल हैं।
तीसरे चरण के लिए कुल 15408 मतदान केन्द्र बनाए गए:
तीसरे चरण में सभी लोकसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए कुल 15 हजार 408 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें क्रमश: रायपुर में 2343, बिलासपुर में 2221, रायगढ़ में 2327, कोरबा में 2008, जांजगीर-चांपा में 2173, दुर्ग में 2183 एवं सरगुजा में 2153 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। तीसरे चरण के निर्वाचन वाले सात लोकसभा क्षेत्रों के लिए कुल 123 उम्मीदवार मैदान में हैं। रायपुर और बिलासपुर में 25-25, रायगढ़ में 14, कोरबा में 13, जांजगीर-चांपा में 15, दुर्ग में 21 और सरगुजा में दस प्रत्याशी मैदान में हैं।
रायपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या:
रायपुर में पुरूष मतदाताओं की संख्या दस लाख 71 हजार 921 है। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 27 हजार 662 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के पुरूष मतदाताओं की संख्या तीन लाख आठ हजार 216, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 98 हजार 456, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले 21 लाख 11 हजार 108, पचास से 59 आयु वर्ग वाले 12 लाख 71 हजार 161, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 65 हजार 477, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 26 हजार 876, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले छह हजार 914 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 51 पुरूष मतदाता हैं।
रायपुर लोकसभा क्षेत्र में दस लाख 38 हजार 886 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 19 हजार 859 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के महिला मतदाताओं की संख्या तीन लाख एक हजार 846, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 94 हजार 705, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 99 हजार 613, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 17 हजार 382, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 66 हजार 276, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 30 हजार 276, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले आठ हजार 851 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिला मतदाताओं की संख्या 78 हैं। यहां तृतीय लिंग के 297 और 16 हजार 931 दिव्यांग मतदाता हैं।
बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या:
बिलासपुर में पुरूष मतदाताओं की संख्या नौ लाख 52 हजार 657 है। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 25 हजार 691 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के पुरूष मतदाताओं की संख्या दो लाख 91 हजार 705, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 35 हजार 809, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 78 हजार 782, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 19 हजार 545, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 64 हजार 688, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 27 हजार 967, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले आठ हजार 403 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 67 पुरूष मतदाता हैं।
बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में नौ लाख 23 हजार 156 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 18 हजार 733 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख 80 हजार 730, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 26 हजार 554, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 69 हजार 644, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 14 हजार 897, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 66 हजार 809, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 33 हजार 376, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले 12 हजार 297 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिला मतदाताओं की संख्या 116 हैं। वहां तृतीय लिंग के 91 और 17 हजार 953 दिव्यांग मतदाता हैं।
रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या:

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »