भाजपा मुख्यालय में पार्टी प्रवक्ता जीवीएल पर फेंका गया जूता

नई दिल्ली ,18 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली के बीजेपी के मुख्यालय में गुरुवार दोपहर पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा पर एक शख्स ने जूता फेंक दिया। जूता फेंकने वाले इस शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने जूता क्यों फेंका। बहरहाल जांच जारी है।
पुलिस का कहना है किे जांच के बाद ही कारण साफ हो पाएगा। शुरुआती खबरों के मुताबिक जूता फेकने वाला शख्स कानपुर का रहने वाला है। दरअसल उसके पास से एक विजिटिंग कार्ड बरामद किया गया है। जिस पर नाम शक्ति भार्गव लिखा है। उसके आधार पर यह माना जा रहा है कि उसी का नाम शक्ति भार्गव है। घटना के वक्त यह शख्स पत्रकारों के बैठने वाली जगह पर पहली पंक्ति में बैठा था। जिस समय जीवीएल पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे, तभी अचानक इसने जीवीएल की ओर जूता फेंक दिया। गनीमत थी कि जूता जीवीएल को नहीं लगा। बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव पर गुरुवार को जूता फेंका गया। वे उस समय बीजेपी के मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रें स को संबोधित कर रहे थे।
बताया जा रहा कि जिस समय जीवीएल साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का जिक्र कर रहे थे, तभी यह शख्स उठा और उसने जीवीएल की ओर जूता फेंक दिया। इसके बाद अफ रातफ री मच गई और वहां मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया और बाहर ले गए। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उसे लेकर आईपी स्टेट थाने गई है, जहां खबर लिखे जाने तक उससे पूछताछ की जा रही है।
साल 2009 में चिदंबरम पर भी फेंका जा चुका है जूता
इससे पहले साल 2009 में कांग्रेस नेता और तत्कालीन केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम पर भी प्रेस कॉन्फ्रें स के दौरान जूता फेंका गया था। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम पर एक पत्रकार द्वारा जूता फेंकने की घटना की निंदा की थी। उस समय भाजपा प्रवक्ता रहे सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा था कि ऐसी कोई घटना जो अमर्यादित हो और ऐसी कोई भाषा जो देश के बुनियादी लोकाचारों के खिलाफ है, भाजपा उसकी निंदा करती है।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »