महिला दिवस पर सफाई मित्रों का किया गया सम्मान

महासमुंद, 12 मार्च (आरएनएस)। वी केन ग्रुप महासमुंद के की अ ोर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पालिका से संचालित मिशन क्लीन सीटी के तहत नगर की महिला सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। महिला सफाई मित्र न केवल अपने घरों को स्वच्छ बनाने का कार्य करती है।
बल्कि अपने अथक प्रयासों से दिनभर कड़ी धूप हो या बरसात सारे मौसम में रिक्शा चलाकर नगर क्षेत्र के सारे घरों में जाकर कचरा एकत्रित करने का कार्य करती है और अपने इन कार्यो से वो नगर को भी एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण देने में अहम भूमिका प्रदान करती है। इसके साथ ही वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हंै, उन महिलाओं के इन्हीं कार्यों को देखते व्ही केन ग्रुप द्वारा इनका सम्मान किया गया। सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन कुशाभाउ ठाकरे उद्यान के सामने, वार्ड क्रमांक 03 में किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन योगेश मधुकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक ग्रुप के अध्यक्ष दीपक कुमार मधुकर विशिष्ट रूप से मौजूद रहे एवं ग्रुप के सचिव लक्ष्मी बंजारे उपस्थित रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राशि त्रिभुवन महिलांग थी। अध्यक्षता ग्रुप के संरक्षक डॉ. संत रेवल ने की और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि खिलावन बघेल एवं वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद विक्रम ठाकुर, रमा महानंद, टिकेश्वरी मिरी मंच पर उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रुुप के अध्यक्ष दीपक कुमार मधुकर ने कहा कि इनका कार्य काफी सम्मानजक और सराहनीय है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »