केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती का दौरा कार्यक्रम

रायपुर्,15 अपै्रल (आरएनएस)। केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती 16 अप्रैल को प्रात: 10 बजे नागपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रात: 10.10 बजे दुर्ग के लिए प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे दुर्ग के होटल सागर इंटरनेशनल पहुंचेंगी। अपराह्न 3.30 बजे होटल सागर इंटरनेशनल दुर्ग जिला दुर्ग से प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे साजा विस. साजा जिला बेमेतरा पहुंचेंगी। जहां साजा में आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5.15 बजे साजा से प्रस्थान कर शाम 7.20 बजे आरंग विसं. आरंग जिला रायपुर पहुंचेंगी। जहां आरंग में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगीं। रात्रि 8.10 बजे आरंग जिला रायपुर से प्रस्थान कर रात्रि 9.00 बजे होटल बेबीलोन वीआईपी रोड रायपुर पहुंचेंगी। जहां रात्रि विश्राम करेंगी।
17 अपैल को सड़क मार्ग से प्रात:11.00 बजे होटल बेबीलोन से प्रस्थान कर दोपहर 1.00 बजे बिलासपुर, जिला बिलासपुर पहुंचेंगी। दोपहर 2.30 बजे बजे बिलासपुर से प्रस्थान कर अपराह्न 3.00 बजे रतनपुर विस. कोटा, जिला बिलासपुर पहुंचेंगी। जहां अपराह्न3.00 बजे रतनपुर में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगी। अपराह्न 3.50 बजे रतनपुर , कोटा से प्रस्थान कर बिलासपुर पहुंचेंगी। जहां से शाम 7.30 बजे बिलासपुर से प्रस्थान कर रेलमार्ग द्वारा पुरी (उड़ीसा) के लिए रवाना होंगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »