पूरी तरह अविश्वासनीय हो चुकी है कांगे्रस : बृजमोहन अग्रवाल

कोरबा, 01 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आज कहा कि कांगे्रस पूरी तरह अविश्वासनीय हो चुकी है। लोगों को कांगे्रस पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस जो कहती है, करती नहीं है। इसलिए न्याय योजना को लोग मानते हैं कि न कांगे्रस की सरकार आयेगी और ना न्याय योजना लागू होगी।

उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव मोदी लाओ देश बचाओ पर केन्द्रित है। पूरे देश में मोदी के पक्ष में वातावरण है। भाजपा पूरे देश में चुनाव जीतकर आयेगी। मोदी जी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि छत्तीसगढ़ की कांगे्रस की सरकार पूरी तरह कंगाल हो गयी है। उन्होंने कहा था शराब बंदी करेंगे, नहीं किया। 2500 बरोजगारी भत्ता देेंगे, नहीं दिया। दो साल का बोनस देंगे, नहीं दिया। आज पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं। लोगों को राशन नहीं मिल रहा है, दाल-भात केन्द्र बंद हो गये। कांगे्रस की सरकार पूरी तरह विफल साबित  हो रही है। जनता गुमराह हो गयी थी। इसका बदला अब लोकसभा चुनाव में जनता लेगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »