ओडिशा पर भाजपा का ज्यादा फोकस

जगदलपुर,30 मार्च (आरएनएस)। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस बार ओडिशा को ज्यादा फोकस किया है। 29 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिसा, तेलंगाना में सभाएं करने बस्तर में आते जाते समय करीब 20 मिनट तक हवाईपट्टी पर रुके थे। इस दौरान वे स्थानीय नेताओं के साथ साथ विभिन्न धर्मों के प्रमुखों से मिले थे। अब 31 मार्च को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का ओडिसा के उमरकोट और परलखमुंडी सिद्धबंगा में सभाएं होनी है। इस बार भी बस्तर में राष्ट्रीय अध्यक्ष की ट्रांजिट विजिट ही रहेगी। शाह दिल्ली से विशाखापट्टनम जाएंगे वहां से सटे ओडि़सा के इन दोनों जगहों पर सभा करेंगे। दोपहर बाद 3.30 बजे वे 5-7 मिनट के लिए जगदलपुर हवाईपट्टी पर रुकेंगे। इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी एक अप्रैल को फिर ओडि़सा में सभा करने जाएंगे। इस दौरान वे विशेष विमान से सुबह 10.05 बजे यहां हवाईपट्टी पर उतरेंगे और 5 मिनट के बाद हेलीकॉप्टर से ओडि़सा चले जाएंगे। सभा के बाद दोपहर 12.35 बजे वापस आएंगे और 12.45 बजे दिल्ली लौट जाएंगे। महत्वपूर्ण यह है कि यह भी पीएम की बस्तर में ट्रांजिट विजिट होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री अपने अपने इस प्रवास दौरान चुनिंदा स्थानीय नेताओं से ही मिलेंगे।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »