अंतरिक्ष में भी बढ़ी भारत की सैन्य ताकत

नई दिल्ली ,27 मार्च (आरएनएस)। पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को एक संदेश में बताया है कि भारत ने अंतरिक्ष में बड़ी कामयबी हासिल करते हुए लो अर्थ ऑर्बिट में एक सैटलाइट को मार गिराया है। अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर की दूरी पर सैटलाइट को मार गिराने के इस अभियान को मिशन शक्ति नाम दिया गया था। इस अभियान की सफलता के साथ ही भारत दुनिया में चौथी अंतरिक्ष महाशक्ति बन गया है, जिसके पास अंतरिक्ष में भी अपनी रक्षा करने की क्षमता है।
इस पूरे अभियान की जानकारी देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैज्ञानिकों ने एक अभूतपूर्व सिद्धि प्राप्त करते हुए भारत का दुनिया में अंतरिक्ष महाशक्ति के तौर पर नाम दर्ज करा दिया है। अभी तक अमेरिका, रूस और चीन के पास ही यह उपलब्धि थी, जिसके बाद अब भारत इस क्षमता हासिल करने वाला चौथा देश है।
महज तीन मिनट में पूरा हुआ ऑपरेशन
पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया, श्कुछ ही समय पहले हमारे वैज्ञानिकों ने 300 किलोमीटर दूर श्लो अर्थ ऑर्बिटश् में एक सैटेलाइट को मार गिराया। यह ऑपरेशन महज तीन मिनट में ही पूरा किया गया। श्मिशन शक्तिश् नाम का यह ऑपरेशन बेहद कठिन था, जिसमें बहुत उच्च कोटि की तकनीकी क्षमता की जरूरत थी।
देश का मान बढ़ाने वाले वैज्ञानिकों पर गर्व
हम सभी भारतीयों के लिए यह गर्व की बात है। यह पराक्रम भारत में ही तैयार ए-सैट मिसाइल द्वारा किया गया है। मैं इस अभियान से जुड़े सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आज फिर उन्होंने देश का मान बढ़ाया है। हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। हमारे सैटलाइट का लाभ सभी को मिलता है। आने वाले दिनों में इनका इस्तेमाल और महत्व बढऩा है। ऐसे में इनकी सुरक्षा भी बेहद महत्वपूर्ण है।
ऑपरेशन दुनिया में किसी के खिलाफ नहीं
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का यह परीक्षण किसी भी तरह के अंतरराष्ट्रीय कानून या संधि समझौतों का उल्लंघन नहीं करता है। हम इसका इस्तेमाल 130 करोड़ देशवासियों की सुरक्षा और शांति के लिए ही करना चाहते हैं। हमारा सामरिक उद्देश्य युद्ध का माहौल बनाए रखने की बजाय शांति बनाए रखना है। पीएम मोदी ने कहा कि आज का यह कदम भविष्य की सुरक्षा के लिए एक अहम कदम है। आज की इस सफलता को आने वाले वक्त में एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण राष्ट्र के लिए बढ़ते हुए कदम के तौर पर देखना चाहिए। यह जरूरी है कि हम आगे बढ़ें और खुद को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करें।
संदेश देने से पहले कैबिनेट बैठक
गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे ट्वीट कर देशवासियों के नाम कुछ ही देर में एक महत्वपूर्ण संदेश जारी करने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वह सुबह 11:45 से 12:00 बजे के बीच महत्वपूर्ण संदेश लेकर आएंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया था, कि वह देश को एक महत्पूर्ण संदेश 11:45 से 12:00 बजे के बीच जारी करेंगे। आप टेलिविजन, रेडिया और सोशल मीडिया पर देखें। पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के नाम संदेश जारी करने से पहले सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति और अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ मीटिंग की थी।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »