रैली की शक्ल में नामांकन दाखिल करने जाएंगे भाजपायी

जगदलपुर, 24 मार्च (आरएनएस)।  छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद  दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, प्रभारी सुनील सोनी की गरिमामय उपस्थिति व नेतृत्व में दिनांक 25 मार्च 2019 दिन सोमवार को समय प्रात: 10:00 बजे संभाग मुख्यालय जगदलपुर में लोकसभा स्तरीय नामांकन रैली किया जाना सुनिश्चित किया गया है। रैली में दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी ,पूर्व विधायक  संतोष बाफना, सहित भाजपा प्रदेश महामंत्री सुभाउराम कश्यप, प्रदेश मंत्री किरण देव, श्रीनिवास मद्दी पूर्व अध्यक्ष वन विकास निगम, लछुरामकश्यप, कमल चंद भंजदेव पूर्व अध्यक्ष युवा आयोग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जबिता मंडावी, निगम अध्यक्ष शेष नारायण तिवारी, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपाई सहित समस्त पूर्व विधायकगण, समस्त भाजपा जिला अध्यक्षगण भी उपस्थित रहेंगे तथा उसी दिन बस्तर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 10 के भाजपा सांसद प्रत्याशी बैदूराम कश्यप अपना पर्चा दाखिल करेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »