वाम मोर्चा ने जारी की 25 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची

नई दिल्ली ,16 मार्च (आरएनएस)। कांग्रेस और वाम मोर्च के बीच गठबंधन को लेकर चल रही बातचीत को लेकर कोई निर्णायक मोड़ सामने आती कि इसी बीच वाम मोर्च ने पश्चिम बंगाल की 42 में से 25 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। वाम मोर्चे ने जिस सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया उनमें मुर्शिदाबाद, रायगंज और पुरुलिया लोकसभा सीटों के नाम शामिल हैं।
माना जा रहा है कि कांग्रेस और वाम मोर्चे के बीच रस्साकसी के कारण पुरुलिया और बसीरहाट सीटें हैं। इन सीटों पर दोनों पार्टियों अपना दावा ठोक रही हैं। कल (शुक्रवार को) वाम मोर्चे ने दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। एक प्रेस वक्तव्य जारी करते हुए वाम मोर्चे ने कहा कि कांग्रेस को लगता है कि वे इन दोनों सीटों से जीत सकते हैं तो वह यहां अपने प्रत्याशी उतार सकते हैं। वाम मोर्च ने पुरुलिया से फॉर्वड ब्लॉक के बीर सिंह महतो को प्रत्याशी बनाया है। बीर सिंह यहां से 1996 से 2004 तक चार बार सांसद रह चुके हैं। उन्हें अब त्रिणमूल कांग्रेस के सांसद मृगांगो महतो को शिकस्त देने के लिए मैदान पर उतार गया है। जबकि बसीरहाट से सीपीआई के पल्लवसेन गुप्ता को मैदान पर उतार गया है। सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी के कांग्रेस को दिए प्रस्ताव में कहा गया था वे 6 सीटों पर एक-दूसरे के उम्मीदवारों के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारेंगे। इस समझौते के तहत कांग्रेस रायगंज और मुर्शिदाबाद में अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी। इन दोनों सीटों पर 2014 के चुनाव में वाम मोर्चे को जीत मिली थी। और 2014 में जहां कांग्रेस जीती है वहां लेफ्ट मोर्चा अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगा। जैसे कि जगनीपुर, बेहरामपोर, मालदा नॉर्थ और मालदा साउथ।
डी राजा की हेमंत सोरेन से मुलाकात
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रीय सचिव डी राजा ने शुक्रवार को झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन से दिल्ली में मुलाकात कर आग्रह किया कि भाकपा को झारखंड के महागठबंधन का हिस्सा बनाते हुए उसे हजारीबाग सीट दी जाये। झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हेमन्त सोरेन ने राजा से कहा कि झामुमो भी चाहता है कि वाम दल झारखंड में महागठबंधन का हिस्सा बने। लेकिन वाम दल को कोडरमा सीट पर अपना दावा छोडऩा चाहिए। हेमन्त सोरेन ने स्पष्ट किया कि झामुमो सभी समान विचार वाले दलों को गठबंधन में शामिल कर भाजपा को परास्त करने के प्रति संकल्पित है। उन्होंने कहा कि झामुमो इस मामले में वाम दलों का साथ देने को तैयार है। अब इस बारे में निर्णय वाम दलों को करना है।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »