विवेक ढांड बने रेरा अध्यक्ष, अजय सिंह बने प्रदेश के नये मुख्य सचिव

रायपुर, 11 जनवरी (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्य सचिव रहे विवेक ढांड के रिटायरमेंट के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ रियल इस्टेट अथारिटी (रेरा) के अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है, वहीं श्री ढांड के बाद अब आईएएस अफसर अजय सिंह का मुख्य सचिव बनाया जा रहा है। श्री ढांड के बाद श्री सिंह दूसरे ऐसे मुख्य सचिव होंगे जो मुलत: छत्तीसगढ़ के है।
मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार श्री ढांड को छग रियल इस्टेट अथारिटी का अध्यक्ष बनाया गया है। श्री ढांड आज-कल में रेरा के अध्यक्ष पद का प्रभार भी संभाल लेंगे। मुलत: छत्तीसगढ़ के रहने वाले श्री ढांड पहले ऐसे आईएएस अफसर है जो मुख्य सचिव के पद लगभग 4 वर्षों तक रहे है। इससे पहले कोई भी अफसर मुख्य सचिव के पद पर इतने लंबे समय तक नहीं रहे है। श्री ढांड के बाद अब अजय सिंह दूसरे मुख्य सचिव होंगे जो मुलत: छत्तीसगढ़ के है। आज शाम को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई गई है, वहीं मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह 13 जनवरी को विदेश दौरे पर जा रहे है। इसे देखते हुए श्री सिंह आज-कल में मुख्य सचिव के पद का प्रभार संभाल सकते है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »