सपा ने चार और प्रत्याशियों की सूची जारी की

नई दिल्ली ,15 मार्च (आनएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपी) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के चार और उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी। सपा ने एक विज्ञप्ति में बताया कि वर्तमान सांसद तबस्सुम हसन को कैराना से और शफीक उर रहमान बर्क को संभल से पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है।
इसके अलावा, विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह गोण्डा से और राम सागर रावत बाराबंकी (सुरक्षित) सीट से सपा की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि तबस्सुम पिछले साल लोकसभा उपचुनाव में कैराना सीट से विजयी रही थीं। उन्हें भाजपा के खिलाफ विपक्ष का संयुक्त उम्मीदवार बनाया गया था। सपा 11 उम्मीदवारों की तीन सूची पहले ही जारी कर चुकी है। शुक्रवार की सूची के साथ ही पार्टी 15 सीटों के लिए अपने प्रत्याशी तय कर चुकी है। सपा-बसपा के बीच चुनावी गठबंधन के तहत सपा के हिस्से में 37 सीटें आयी हैं।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »