डीआरजी के जवान ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

सुकमा, 15 मार्च (आरएनएस)। सुकमा से एक बड़ी खबर आ रही है, यहां आज सुबह 8:50 बजे डीआरजी के जवान ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। करीब 25 मिनट के बाद घायल डीआरजी के जवान ने अंतिम सांस ली। है। आत्महत्या के कारण अज्ञात हैं पुलिस जांच में जुट गई है।
सुकमा जिले के चिंतागुफा थाने में पदस्त डीआरजी के जवान सोयम रमेश (30) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। अभी आत्महत्या के कारण अज्ञात है। मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी के जवान ने अपने सर्विस राइफल से अपने पर एक राउंड फायर किया जिसमें वो घायल हो गया था उपचार के दौरान करीब आधे घंटे बाद जवान ने दम तोड़ दिया। अभी आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। चिंतागुफा पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »