राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सेना के वीरों को किया सम्मानित

नई दिल्ली ,14 मार्च (आनएनएस)। देश की सुरक्षा, सेवा और मानवता की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय देने वाले सैन्य वीरों को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सम्मानित किया है। जहां सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को परम विशिष्ट सेवा मेडल तथा मेजर तुषार गौबा को भी कीर्ति चक्र से नवाजा गया। वहीं सेना के सिपाही ब्रह्म पाल सिंह और सीआरपीएफ के दो जवानों राजेंद्र नैन और नवीन बब्बन धनवाडे को मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिया गया।
गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में गुरुवार को आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह के दौरान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मरणोपरांत दो जांबाजों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य कई सैनिकों को शौर्य चक्र एवं अन्य सम्मान प्रदान किए। राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में सेना, सीआरपीएफ के 12 जवानों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। परम विशिष्ट सेवा मेडल की शुरुआत 1960 में की गई थी। देश में शांति के दौरान अनुकरणीय काम करने के लिए यह सम्मान दिया जाता है। इसे मरणोपरांत भी दिया जा सकता है।
ऐसे सम्मान से सम्मानति हुए वीर
परम विशिष्ट सेवा मेडल:जनरल बिपिन रावत, सेनाध्यक्ष
कीर्ति चक्र: सिपाही ब्रह्मपाल सिंह, राष्ट्रीय राइफल्स (मरणोपरांत), कॉन्स्टेबल राजेंद्र कुमार नैण, सीआरपीएफ, (मरणोपरांत) और नवीन बब्बन धनवाडे (मरणोपरांत) को दिया गया। इसके अलावा इस सम्मान से जाट रेजिमेंट के मेजर तुषार गाबा को नवाजा गया।
शौर्य चक्र: हेड कॉन्स्टेबल धनावड़े रविंद्र (मरणोपरांत), हेड कॉन्स्टेबल एएस कृष्ण, कॉन्स्टेबल के.दिनेश राजा, कॉन्स्टेबल प्रफुल्ल कुमार (सीआरपीएफ), राष्ट्रीय राइफल्स के कैप्टन मेजर वर्मा जयेश राजेश, कैप्टन कनेंद्र पाल सिंह, गनर रंजीत सिंह, गनर रंजीत सिंह, नायब सूबेदार विजय कुमार यादव, मेजर अमित कुमार डिमरी, मेजर पवन गौतम, सैपर महेश व कैप्टन अभिनव कुमार चौधरी, राजपूताना राइफल्स के लांस नायक अयूब अली,
नौसेना मेडल: कैप्टन पी. राजकुमार
इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल सुरेंद्र सिंह को अति विशिष्ट सेवा मेडल, लेफ्टिनेंट जनरल विपिन पुरी को विशिष्ट सेवा मेडल, लेफ्टिनेंट जनरल मुकुंद नरवणे को अति विशिष्ट सेवा मेडल, वाइस एडमिरल अजीत कुमार पी. को अति विशिष्ट सेवा मेडल, एयर मार्शल बालकृष्ण सुरेश, एयर मार्शल रघुनाथ मांबियार, लेफ्टिनेंट जनरल अश्विनी कुमार व लेफ्टिनेंट जनरल पंकज कुमार श्रीवास्तव को अति विशिष्ट सेवा मेडल, ले. जनरल सुदर्शन श्रीकुमार को विशिष्ट सेवा मेडल, ले. जनरल एकरूप सिंह घुमन को अति विशिष्ट सेवा मेडल, एयर मार्शल सरदार हरपाल सिंह को अति विशिष्ट सेवा मेडल, ले. जनरल शौकीन चौहान, सेवानिवृत्त को अति विशिष्ट सेवा मेडल, ले. जनरल जसविंदर सिंह संधू को उत्तम युद्ध सेवा मेडल दिया गया। जबकि मेजर जनरल विजय ज्ञानदीप चौगले, सेवानिवृत्त को विशिष्ट सेवा मेडल, ले. जनरल सरनजीत सिंह को सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, ले. ज. वाई. वी. कृष्णमेहन व ले. ज. संजय वर्मा को विशिष्ट सेवा मेडल, ले. ज. जगदीप कुमार शर्मा को अति विशिष्ट सेवा मेडल, ले. ज. उमेश कुमार शर्मा को अति विशिष्ट सेवा मेडल, ले. जनरल परमजीत सिंह को विशिष्ट सेवा मेडल, ले. जनरल ताराकांत उपासने को सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, ले. जनरल अनंत प्रसाद सिंह को सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, ले. जनरल योगेंद डिमरी को विशिष्ट सेवा मेडल, ले. जनरल सुरेंद्र कुमार पाराशर को विशिष्ट सेवा मेडल, वाइस एडमिरल सुनील आनंद को नौसेना मेडल, एयर मार्शल अमित तिवारी को वायुसेना मेडल, एयर मार्शल अमित देव को विशिष्ट सेवा मेडल, ले. जनरल गिरिराज सिंह, सेवानिवृत्त को सेना मेडल, मे. जनरल आलोक राज को सेना मेडल, मे. जनरल तेजपाल सिंह रावत को विशिष्ट सेवा मेडल, मे. जनरल बंसी पोनप्पा को विशिष्ट सेवा मेडल, मेजर जनरल गजेंद्र सिंह को विशिष्ट सेवा मेडल, रियर एडमिरल मकरंद अरविंद हंपीहोली को नौसेना मेडल, रियर एडमिरल, दिनेश त्रिपाठी को नौसेना मेडल, एयर वाइस मार्शल बिजूश मुखर्जी को विशिष्ट सेवा मेडल, मेजर जनरल परमजीत सिंह संधू को विशिष्ट सेवा मेडल, एयर मार्शल सौमित्र कुमार डे, सेवानिवृत्त को विशिष्ट सेवा मेडल, ब्रिगेडियर संजीव लांगे को सेना मेडल, एयर कोमोडेर, धनंजय वसंत को वायुसेना मेडल, एयरकोमोडोर, जॉर्ज थॉमस को वायुसेना मेडल से सम्मानित किया गया।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »