8 लाख के इनामी नक्सली कमांडर अर्जुन ने किया आत्मसमर्पण

जगदलपुर, 08 मार्च (आरएनएस)। सुकमा जिले के कई बड़ी वारदातों में शमिल रहा कमांडर अर्जुन से आखिरकार पुलिस के समक्ष हथियार डाल दी। कोंटा इलाके के एरिया चीफ  रहे अर्जुन ने शुक्रवार को सुकमा पुलिस से समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। अर्जुन लंबे वक्त से सरेंडर की चाह रख रहा था जिसकी जानकारी संघठन को लग गई थी। शीर्ष नक्सली नेताओं ने जनअदालत में अर्जुन को सजा देकर मौत के घाट उतारने का फरमान जारी किया था। उपाफोह की स्थति के बीच अंतत: अर्जुन सरेंडर का रास्ता अपनाते हुये सुकमा पुलिस के पास पहुँचा। शुक्रवार को एसपी ऑफिस में एसपी जितेंद्र शुक्ला और सीआरपीएफ डीआईजी श्री यादव के समक्ष अर्जुन ने सरेंडर करते समाज की मुख्यधारा में शामिल हो गया। सुकमा पुलिस ने छतीसगढ़ समर्पण नीति के तहत सुविधायें देने की बात कही है। अर्जुन बस्तर के दंतेवाड़ा, सुकमा और बस्तर में घटित कई वारदातों में मास्टर माइंड रहा है। इस पर सरकार ने 8 लाख का इनाम घोषित किया था।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »