बीजद के पूर्व सांसद बैजयंत पांडा भाजपा में शामिल

नई दिल्ली ,04 मार्च (आरएनएस)। बीजू जनता दल के पूर्व सांसद बैजयंत पांडा सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। पांडा के भाजपा में शामिल होने से लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा में पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ राज्य विधानसभा का चुनाव होने की संभावना है और भाजपा को उम्मीद है कि पांडा की मौजूदगी से ओडिशा के तटीय इलाके में उसकी स्थिति मजबूत होगी। पांडा ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की और राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए। पांडा ओडिशा में प्रभावशाली मीडिया समूह का स्वामित्व करते है और वे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पार्टी बीजू जनता दल के वरिष्ठ सांसद रह चुके हैं। कुछ समय पहले ही मतभेदों के कारण वे बीजद से अलग हो गए थे। बीजद ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आधार पर पार्टी से निलंबित कर दिया था।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »