सोने के दाम बिक रहा बस्तर का सागौन

जगदलपुर, 09 जनवरी (आरएनएस)। बस्तर में पैदा होने वाले उच्च कोटी के सागौन के मूल्य सोने से भी महंगे हो गए हैंं और बस्तर में सागौन की कीमत लगातार बढ़ रही है। अब सागौन खरीदना आम लोगों के बाहर की बात हो गई है। वर्ष दर वर्ष इसकी कीमत 50 हजार रूपए से एक लाख रूपए प्रति घन मीटर तक वर्तमान में पहुंच गई है।
गत दिनों मुख्यालय के पास स्थित सरगीपाल वन डिपो में सागौन सहित अन्य प्रजाति की लकडिय़ों की नीलामी हुई इसमें उच्च गुणवत्ता का बस्तर का सागौन एक लाख रूपए प्रति घन मीटर तक लकड़ी खरीदने वाले व्यापारियों ने खरीदा वहीं कम गुणवत्ता का सागौन 50 से 60 हजार घन मीटर तक रहा। इसका कारण स्पष्ट करते हुए वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि दक्षिण बस्तर में वनों की कटाई ना होने से उच्च कोटि के सागौन की आवक कम हो गई है। इसके कारण आपूर्ति ना होने से सीमित आवक रहने के कारण इसके मूल्य लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बस्तर का सागौन अपनी विशिष्ट मजबूती, गुणवत्ता और अपने सुंदर रेसों के लिए प्रसिद्ध है। देश के अन्य भागों के लोग इस प्रकार के सागौन को खरीदना अपनी शान समझते हैं। इसीलिए बस्तर के सागौन को पसंद किया जाता है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »