झांसी रेलवे स्टेशन पर लहराया सौ फुट ऊंचा तिरंगा

झांसी ,17 फरवरी (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी स्थित रेलवे स्टेशन पर रविवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के उच्चाधिकारियों के साथ सौ फुट ऊंचा तिरंगा लहराया। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी स्टेशन पर रोज विदेशी पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। विदेश पर्यटक जब झांसी रेलवे स्टेशन पर उतरें और बाहर निकलते ही उन्हें देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नजर आना चाहिए। इसी उद्देश्य से झांसी रेलवे स्टेशन परिसर में एक विशाल झंड़ा लगाया गया है, जिसे केन्द्रीय मंत्री उमा भारती और सदर विधायक रवि शर्मा समेत अन्य रेलवे अधिकारियों ने फहराया है।
उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर तिरंगा लगाये जाने संबंधी रेलवे बोर्ड के फैसले के तहत ही झांसी रेलवे स्टेशन परिसर में 100 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया गया है। रेलवे अधिकारियों की उपस्थिति में क्षेत्रीय सांसद उमा भारती और सदर विधायक रवि शर्मा ने झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने इस दौरान उन्होनें पुलवामा की हुई घटना पर दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि आज पूरा देश शोक में डूबा है। विपक्ष हो या फिर सत्तापार्टी सभी ने धरना देकर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »