सीएम भूपेश बघेल ने किया राहुल गांधी का आत्मीय स्वागत

रायपुर, 16 फरवरी (आरएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज बिस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा विकासखंड के ग्राम धुरागांव में आयोजित विशाल कृषक अधिकार सम्मेलन में शामिमल होने के लिए जगदलपुर पहुंच गए हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जगदलपुर विमानतल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आत्मीय स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव, संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चोबे, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, सांसद पीएल पुनिया, महापौर जतिन जायसवाल, सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, राजीव शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »