जिले के 8 पुलिसकर्मी इधर से उधर

धमतरी, 06 जनवरी (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने विभाग में मामूली फेरबदल करते हुए 8 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर कर दिया है। जिसमें भखारा थाना प्रभारी भी शामिल हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार भखारा थाना के निरीक्षक पौरूष पुर्रे को केरेगांव और केरेगांव के निरीक्षक निर्भय सिंह राजपूत को रक्षित केन्द्र भेज दिया गया है। यातायात के उपनिरीक्षक संतोष सिंह को भखारा थाना प्रभारी बनाया गया है। अर्जुनी के उपनिरीक्षक संजय यादव को चौकी करेलीबड़ी, कुरूद के उपनिरीक्षक शांता लकड़ा को बिरेझर चौकी, उपनिरीक्षक बीआर सिन्हा कुरूद को थाना सिटी कोतवाली, उपनिरीक्षक नरसिंह ध्रुव को थाना कुरूद भेजा गया है। एएसआई दुल्लूराम साहू को बिरेझर से अर्जुनी बुला लिया गया है।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »