जनवरी में देश की सीमाओं में हुई घुसपैठ की 27 घटनाएं

नई दिल्ली ,06 फरवरी (आरएनएस)। सरकार ने बुधवार को बताया कि पिछले चार साल के दौरान देश की सीमाओं पर घुसपैठ की घटनाओं में लगातारी कमी आयी है और इस साल ऐसी 27 घटनाएं हुयी हैं।
गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2015 में सीमाओं पर घुसपैठ की 1098 घटनाएं हुयी जो 2016 में घटकर 885 हो गयीं। उन्होंने बताया कि 2017 में सीमाओं पर घुसपैठ की 629 और 2018 में 574 घटनाएं हुयीं। इस साल 24 जनवरी तक घुसपैठ की 27 घटनाएं हुयी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सीमा प्रबंधन में सुधार के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के लिए विभिन्न क्षेत्रों की पहचान की है। इसके साथ ही परियोजना को कार्यान्वित करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और गृह मंत्रालय के समन्वय से लघु, मध्यम और दीर्घकालिक योजना को अनुमोदित किया गया है।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »