सीएम भूपेश के भोजपुरी ट्वीट ने किया जनता का ध्यान आकृष्ट

रायपुर, 03 फरवरी (आरएनएस)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में कांग्रेस की पैठ बढ़ाने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पटना के गांधी मैदान में एक विशाल आमसभा को संबोधित करने वाले हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीटर एकाउंट में भोजपुरी भाषा में ट्वीट करते हुए लिखा है का हाल बा बिहार? सब ठीक बा न? आज का दिन बड़ा ऐतिहासिक है। एकदम गरदा उड़ा देना है।

छत्तीसगढ़ में मिले स्पष्ट जनादेश और 15 साल से सत्ता में काबिज भाजपा की करारी हार से उत्साहित कांग्रेस पार्टी ने अब अपना ध्यान लोकसभा चुनाव पर केन्द्रित कर दिया है। बिहार में सीटों के बंटवारे और अधिकांश सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने रणनीति बना ली है। इसी रणनीति के तहत आज पटना के गांधी मैदान में एक विशाल आमसभा का आयोजन किया गया है। इस आमसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शिरकत कर रहे हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »