डॉन रवि पुजारी सेनेगल में हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली ,01 फरवरी (आरएनएस)। भारतीय एजेंसियों के इनपुट पर सेनेगल में मौजूद डॉन रवि पुजारी को गिरफ्तार किया गया है। अफ्रीकी देश सेनेगल में रह रहे रवि पुजारी को भारतीय एजेंसियों के इनपुट पर गिरफ्तार किया गया है। उस पर भारतीय एजेंसियां की लंबे समय से नजर थी। अब उसे भारत लाया जा सकता है।

रवि पुजारी पर काफी समय से एजेंसियां नजर रखे हुई थीं। इससे पहले रवि पुजारी की लोकेशन बुर्किना फासो में मिली थी। तभी से एजेसियां उसके पीछे पड़ी हुई थीं। बता दें कि रवि पुजारी पर भारत में कई मामले दर्ज हैं।

बीते साल जून में गुजरात के विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें फोन कॉल और मैसेज के जरिए धमकाया जा रहा है और धमकाने वाला खुद को रवि पुजारी बता रहा है। मेवाणी को फोन करने वाले शख्स ने दावा किया था कि उसका नाम रवि पुजारी है और वह ऑस्ट्रेलिया में है। उसने कहा था कि वह वहीं से मेवाणी को गोली मरवा सकता है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »