पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव जल्द होंगे नये बंगले में शिफ्ट

रायपुर, 01 फरवरी (आरएनएस)। प्रदेश के पंचायत-ग्रामीण विकास,  लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी बीस सूत्रीय कार्यान्वयन, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) मंत्री टीएस सिंहदेव जल्द ही अपने सिविल लाईन स्थित बंगले में शिफ्ट होंगे। आज उनके बंगले के मुख्य गेट की दीवार पर उनके नाम की पट्टी भी लगा दी गई है।

श्री सिंहदेव को पूर्व मंत्री राजेश मूणत का बंगला आबंटित हुआ है। श्री मूणत ने अब यह बंगला खाली कर दिया है। जिसके बाद अब श्री सिंहदेव के शिफ्ट होने के लिए बंगले में तैयारियां शुरू हो चुकी है। आज बंगले के बाहरी मुख्य गेट की दीवार पर मंत्री के नाम व पद की नेम प्लेट लगा दी गई है। जिस तरह से बंगले की तैयारियां चल रही है उससे संभावना जतायी जा रही है कि श्री सिंहदेव जल्द ही इस बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »