आईटीबीपी के जवानों ने 18 हजार फीट और-30 डिग्री में लहराया तिरंगा

लद्दाख ,27 जनवरी (आरएनएस)। गणतंत्र दिवस के मौके पर देश भर में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर 18 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगे की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। दरअसल लद्दाख में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस के जवानों ने बर्फ और मौसम की दुश्वारियों के बाद भी -30 डिग्री तापमान में देश की शान तिरंगा को लहराया।
आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख में -30 डिग्री में भारतीय ध्वज लहराकर सलामी दी और गणतंत्र दिवस मनाया। बता दें कि इस स्थान पर सेना के जवान दुर्गम परिस्थितियों में भी डटे रहते हैं। इस इलाके को युद्ध क्षेत्र के लिहाज से दुनिया के सबसे मुश्किल इलाकों में माना जाता है। यहां तापमान शून्य से भी काफी नीचे रहता है।
आईटीबीपी के हिमवीरों ने बर्फ से ढकी चोटी पर पूरे नियम के साथ तिरंगा लहराया और इसे सलामी दी। जवानों के इस हौसले और साहस को पूरी दुनिया सलाम कर रही है। इस विडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। विडियो ऐ वतन तेरे लिए कैप्शन के साथ शेयर किया गया है।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »