एक फरवरी से केबल टीवी मनोरंजन होगा महंगा

रायपुर, 24 जनवरी (आरएनएस)। एक फरवरी से टेलीकॉप रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) द्वारा केबल मनोरंजन में बदलाव के चलते उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में 100 रूपये से 300 रूपये तक मूल्य के अपेक्षा न्यूनतम 130 रूपये प्रतिमाह एवं पे चैनलों के साथ मनोरंजन की कुल कीमत 700 चुकानी होगी। केबल निर्माताओं के समक्ष उक्त निर्णय के चलते आर्थिक दशा खराब होने की जानकारी केबल फेडरेशन ऑफ इंडिया के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुबोध कटियार एवं अन्य ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। कटियार ने बताया कि देश में डेढ़ करोड़ ऑपरेटर टेलीकॉप रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई)के इस निर्णय से प्रभावित होंगे। वहीं प्रदेश में ढाई लाख केबल ऑपरेटर प्रदेश के 10 लाख उपभोक्ताओं को महंगा मनोरंजन देने पर मजबूर होंगे। उपरोक्त स्थिति ऑपरेटर एवं आम जनता के लिए अच्छी नहीं है। ट्राई अपने नियमों में बदलाव नहीं करती है तो एक फरवरी को केबल ऑपरेटर पूरे प्रदेश में अपना प्रसारण (ब्लैक आउट) करेंगे जिसके लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार होगी। कटियार ने पत्रकारवार्ता में बताया कि अभी उपभोक्ता मुफ्त में फ्री-2 एअर चैनलों का लाभ लेते थे, जो अब संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख चैनल जैसे- स्टार प्लस, स्टार गोल्ड, स्टार भारत, सोनी मैक्स, जी-सिनेमा, यू-टीवी, सोनी पिक्चर्स, स्टार स्पोर्टस सलेक्ट-1, देने के लिए उपभोक्ता को प्र्रति चैनल 19 रूपये की राशि चुकानी होगी। साथ ही अन्य पे चैनलों को देखने के लिए अलग-अलग राशि का भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि अधिकांश चैनल के मालिक विदेशों में रहकर भारत में अपने चैनल्स चला रहे हैं। जिसमें ऑपरेटरों को केवल 40 रूपये की राशि ही प्रसारण बाबत् मिलती है। उक्त स्थिति में विदेशी मुद्राओं में भुगतान होने से हमारे देश का रूपया कमजोर होता है। ट्राई ने इतनी महत्वपूर्ण स्थिति को उपेक्षित कर अर्थव्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह लगाया है। पत्रकारवार्ता में शहर के चैनल्स ऑपेरटर्स बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »