शीला दीक्षित ने संभाली दिल्ली कांग्रेस की कमान

नई दिल्ली ,16 जनवारी (आरएनएस)। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित ने बुधवार को औपचारिक रूप से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर जाकर नई अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान पार्टी के जहां तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ उनके पूर्व सहयोगी भी साथ दिखे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शीला के साथ ही नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्षों. देवेंद्र यादवए राजेश लिलोठिया और हारून यूसुफ ने भी कार्यभार संभाला। वैसे इस मौके पर जगदीश टाइटलर की मौजूदगी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। टाइटलर 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में आरोपी हैं। इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने शीला दीक्षित आई है बदलाव की आंधी आई है के नारे लगाए। शीला के कार्यभार संभालने के मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह जनार्दन द्विवेदी अजय माकन पीसी चाको और संदीप दीक्षित मौजूद थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने से पहले शीला दीक्षित ने कहा कि राजनीति चुनौतियों से भरी है हम उसके ही आगे की रणनीति बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों एक चुनौती हैं और हम मिलकर इन चुनौतियों का सामना करेंगे। आप के साथ गठबंधन पर अभी तक कुछ नहीं हुआ है। गौरतलब है कि लगातार 15 साल य1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित पार्टी के अंदर अपनी दबंग इमेज और फैसलों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहीं। हालांकि कुछ लोग उनके फैसलों से इत्तेफाक नहीं रखते थे। लेकिन तत्कालीन केंद्र सरकार से उन्हें पूरा सहयोग मिला। वह 1986 से 1989 तक केन्द्र सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। पहले वोए संसदीय कार्यों की राज्य मंत्री रहीं और बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री रहीं। 1984 से 1989 तक वह उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुकी हैं।
गौरतलब है कि अजय माकन के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिए पार्टी आलाकमान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शीला दीक्षित को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के साथ पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि पूर्व विधायक हारुन यूसुफए राजेश लिलोठिया और देवेंद्र यादव को प्रदेश में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति को लोकसभा चुनाव से जोडकर देखा जा रहा है। नई टीम के जरिए जहां पार्टी ने सामाजिक समीकरण बनाने की कोशिश की है।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »