नए साल की पहली सुबह तीखी ठंड, वायु गुणवत्ता बेहद खराब

नई दिल्ली ,01 जनवरी (आरएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नए साल के पहले दिन मंगलवार को तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत तापमान से तीन डिग्री कम है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा रहा, कुछ जगहों पर आंशिक से मध्यम कोहरा रहा।
अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्रता का स्तर 100 फीसदी रहा। आईएमडी के अनुसार, अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर की स्थिति जारी रहेगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, प्रदूषण का स्तर बेहद खराब से गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। प्रमुख प्रदूषक कणिका तत्व (पीएम) 2.5 और पीएम 10 के साथ सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 404 रहा।
सोमवार को अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री ऊपर 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री कम 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »