देश के सेल्फ डिफेंस को मिली नई मजबूती, 2019 के लिए दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,30 दिसंबर (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह 11 बजे 51वीं बार देशवासियों को मन की बात में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने साल 2018 की अनेक उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया और आने वाले वर्ष 2019 की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस साल पीएम की यह आखिरी मन की बात है।

पीएम मोदी ने कहा कि साल 2018 खत्म होने वाला है। हम 2019 में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में गुजरे साल की बातें चर्चा में होती हैं और आने वाले साल का संकल्प भी लिया जाता है। आप सभी को 2019 की ढेर सारी शुभकामनाएं। 2018 को हम कैसे याद करें। इसे याद करना भी महत्वपूर्ण है। पीएम ने कहा कि इस साल विश्व की सबसे बड़ी आयुष्मान योजना शुरू हुई। देश के हर घर तक बिजली पहुंच गई। स्वच्छता कवरेज बढ़कर 99.5 तक पहुंच गया। सरदार पटेल की याद में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देश को मिली। सैर उर्जा में हमें विश्व में स्थाान मिला है।

देश के सेल्फ डिफेंस को मिली मजबूती

देश के सेल्फ डिफेंस को नई मजबूती मिली है। इसी वर्ष देश ने सफलतापूर्वक न्यूकलियर ट्रायड को पूरा किया है, यानी अब हम जल, थल और नभ-तीनों में परमाणु शक्ति संपन्न हो गए हैं। देश की बेटियों ने नाविका सागर परिक्रमा के माध्यम से पूरे विश्व का भ्रमण कर देश को गर्व से भर दिया है। वाराणसी में भारत के पहले जलमार्ग की शुरुआत हुई। वाटरवेज के क्षेत्र में नयी क्रांति का सूत्रपात हुआ है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »