बसना तथा खल्लारी विधायक का हुआ आतिशी स्वागत

महासमुंद, 29 दिसम्बर (आरएनएस)। चुनाव जीतने के बाद बसना के विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह व खल्लारी के विधायक द्वारकाधीश यादव प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अपने जीत के प्रति कृतज्ञयता व्यक्त हुए दोनों विधायकों ने इस बड़ी जीत को कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि हम अपने किए हुए सभी वायदों को समय से पहले पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं से कर्ज माफी का वायदा किया था। इससे भूपेश ने इतने जल्दी पूरा करना शुरू कर दिया है। चौक चौराहे पर विभिन्न समुदाय के लोगों ने जोश के साथ विधायकों का स्वागत किया। दोनों ही विधायकों को फलों से तौला गया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता कुलवंत खनूजा, अरविंदर सिंह चावड़ा, बबलू सोनी, अजय नन्द, रणजीत कोसरिया,दिनेश नामदेव, अनन्त सिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »