कर्मचारी सड़क पर उतरे, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

नई दिल्ली ,26 दिसंबर (आरएनएस)। विजया बैंक और देना बैंक के बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ प्रस्तावित विलय के खिलाफ बैंक कर्मचारियों की एक-दिवसीय हड़ताल के चलते बुधवार को बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हैं। देशभर में अलग-अलग जगहों पर इन बैंकों के कर्मचारी सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
10 लाख कर्मचारी सड़क पर
बता दें कि आज सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के करीब 10 लाख कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर होने की वजह से कामकाज प्रभावित हो रहा है, वहीं ग्राहक काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। यह हड़ताल विजया बैंक और देना बैंक के बैंक आफ बड़ौदा में प्रस्तावित विलय के खिलाफ बुलाई गई है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों की यूनियन ने हड़ताल का आह्वान किया है। एक सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरी बैंक हड़ताल है। इससे पहले, 21 दिसंबर को बैंक अधिकारियों ने हड़ताल की थी। बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल से पैसे जमा करने और निकालने, चेक क्लीयरेंस और डिमांड ड्राफ्ट जैसी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
विजया, देना और बैंक ऑफ बड़ौदा का हो रहा है विलय
सरकार ने सितंबर में सार्वजनिक क्षेत्र के विजया बैंक और देना बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय करने की घोषणा की थी। इससे देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक अस्तित्व में आएगा। यूनियन दावा कर रही हैं कि यह विलय बैंकों या उनके ग्राहकों के हित में नहीं, बल्कि दोनों के लिये हानिकारक होगा। विजया बैंक और देना बैंक के बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ प्रस्तावित विलय के खिलाफ बैंक कर्मचारियों की एक-दिवसीय हड़ताल के चलते बुधवार को बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हैं। देशभर में अलग-अलग जगहों पर इन बैंकों के कर्मचारी सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »