उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी

नई दिल्ली ,26 दिसंबर (आरएनएस)। लगातार गिरते पारे के बीच उत्तर भारत में लगातार शीतलहर जारी है। उत्तराखंड में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजधानी दिल्ली में एक हफ्ते तक शीतलहर चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मिली खबर में बताया गया है कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री तक चला गया। जानकारी में रहे कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश शीतलहर की चपेट में है।

मैदानी इलाकों में अमृसर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर में सबसे ठंडा शहर रहा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, उत्तराखंड और तमिलनाडु में घने कोहरे के कारण कई जगह दृश्यता 25 मीटर से भी कम रही। प्रदूषण और कोहरे से परेशान राजधानी पर सप्ताह भर शीतलहर का कहर के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुमान में बताया गया है कि बुधवार से शुरू होने वाली शीतलहर का क्रम 31 दिसंबर तक जारी रहेगा। इससे तापमान में गिरावट आएगी लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। वहीं, राजधानी में लगातार चौथे दिन भी वायु गुणवत्ता की हालत गंभीर श्रेणी में बनी रही।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »