अंडमान निकोबार द्वीप समूह के 3 द्वीपों के बदलेंगे नाम..!

नई दिल्ली ,25 दिसंबर (आरएनएस)। केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह के तीन द्वीपों के नाम बदले जाएंगे। रॉस द्वीप का नाम सुभाष चंद्र बोस द्वीप, हेवॉक द्वीप का नाम स्वराज द्वीप और नील द्वीप का नाम शहीद द्वीप होगा। पीएम मोदी पोर्ट ब्लेयर में 30 दिसंबर को इसकी घोषणा कर सकते हैं।
रॉस द्वीप अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के पास स्थित एक द्वीप हैद्य ये ब्रिटिश वास्तुशिल्प के खंडहरों के लिए प्रसिद्ध है। रॉस द्वीप 200 एकड़ में फैला हुआ है। वहीं हैवलॉक द्वीप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग के रिची द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप है।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »