राजीव प्रताप रूडी बने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता

नई दिल्ली ,22 दिसंबर (आरएनएस)। भाजपा ने बिहार के सारण से सांसद और मोदी सरकार में कौशल विकास मंत्री रह चुके राजीव प्रताप रूडी को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने राजीव प्रताप रूडी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सभी प्रदेश अध्यक्षों और प्रदेश महामंत्रियों को रूडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने की जानकारी दी। बिहार से लोकसभा सदस्य रूडी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी को 2014 के आम चुनाव में मात दी थी। प्रधानमंत्री ने उन्हें अपने मंत्रालय में कौशल विकास मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया था लेकिन बाद में फेरबदल में उन्हें हटा दिया गया। राजीव प्रताप रूडी यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन से अनुमोदित मियामी, फ्लोरिडा के सिमसेंटर से ए-320 विमान उड़ाने की विशेषज्ञता प्राप्त कर्मशियल लाइसेंसधारी पायलट हैं।
दस हुई राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की संख्या
रूडी की नियुक्ति के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की संख्या बढ़ कर दस हो गयी है। राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में सैयद शाहनवाज हुसैन, डॉ सुधांशु त्रिवेदी, मीनाक्षी लेखी, बी सोनकर शास्त्री, नलिन एस कोहली, संबित पात्रा, अनिल बलुनी, जीवीएल नरसिम्हा राव, गोपाल कृष्ण अग्रवाल शामिल हैं।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »