रबी सीजन में धान बोनी पर रोक जनहित में उचित : सांसद चन्दूलाल साहू

धमतरी, 03 दिसंबर (आरएनएस)। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चन्दूलाल साहू ने रबी सीजन में धान बोनी पर रोक को जनहित के लिए उचित ठहराते हुए फसल चक्र परिवर्तन की वकालत की है। सांसद के इस बयान के बाद किसानों में आक्रोश और बढ़ गया है।
सांसद चंदूलाल साहू रविवार को सतनामी समाज के कार्यक्रम में शामिल होने धमतरी आए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के पहले पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में प्रखर समाचार से चर्चा करते हुए कहा कि रबी सीजन में धान बोनी पर रोक लगने का फायदा किसानों को भी होगा। जमीन की उर्वरा शक्ति रबी धान के कारण समाप्त हो गयी है। पहले हमारे पूर्वज खरीफ सीजन में धान फसल लेने के बाद दलहन-तिलहन लेते थे। दोनों सीजन में धान फसल लेने के कारण भूमि की स्थिति रासायनिक खादों के अत्याधिक छिड़काव से खराब हो गई है। खरीफ फसल में धान के बाद भूमि को 7-8 माह पर्याप्त धूप में सुखाना जरूरी है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »