राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली ,18 दिसंबर (आरएनएस)। राज्यसभा में मंगलवार को राफेल विमान सौदा, कावेरी डेल्टा के किसानों की समस्याओं और आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग सहित अलग अलग मुद्दों पर विभिन्न दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। हंगामे की वजह से उच्च सदन में शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं चल पाया। सदन में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने राफेल विमान सौदे का मुद्दा उठाया और सरकार पर उच्चतम न्यायालय और संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूरा देश सच जानना चाहता है। आजाद ने कहा ”हम कई मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं। कार्य मंत्रणा समिति में सहमति भी बनी थी। हमने विशेषाधिकार हनन का नोटिस भी दिया है।ÓÓ इस पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि वह नोटिस पर अभी विचार कर रहे हैं। संसदीय कार्य राज्य मंत्री विजय गोयल ने कांग्रेस पर राफेल विमान सौदे के मुद्दे पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा ”विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है जबकि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है।ÓÓ गोयल ने कहा ”कांग्रेस को अदालतों से हाल ही में दो-दो बड़े झटके लगे हैं। दोनों मुद्दों पर कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।ÓÓ सत्ता पक्ष के सदस्यों ने गोयल से सहमति जताई वहीं कांग्रेस सदस्यों ने इसका विरोध किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »