राज्य के पांचों संभागों में कांग्रेस का रहा एकतरफा दबदबा

रायपुर, 12 दिसंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर कांग्रेस ने पूरे देश में परिवर्तन की एक नई लहर पैदा कर दी है। मध्यप्रदेश के साथ ही राजस्थान में कांग्रेस ने शानदार वापसी कर भाजपा को गहरे संकट में डाल दिया है। इधर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में भाजपा अपना खाता तक नहीं खोल पाई, वहीं अन्य संभागों में भी भाजपा को बुरी हार का सामना करना पड़ा है।

मतगणना के बाद अंतिम परिणाम जारी हो चुका है। सरगुजा संभाग में प्रभावशाली माने जाने वाले टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में कांग्रेस ने भाजपा को पूरी तरह से साफ कर दिया है। यहां भाजपा अपना खाता तक नहीं खोल पाई है। सरगुजा की 14 में से 14 सीटों पर कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रायपुर संभाग की कुल 20 विधानसभा सीटों में भी 13 सीटों पर कांग्रेस का दबदबा कायम रहा और कांग्रेस के खाते में राजधानी रायपुर की चार में से तीन सीटें आ गई। इसके अलावा धरसींवा में एकतरफा जीत दर्ज कराने वाले देवजी भाई पटेल को भी इस बार पराजय का सामना करना पड़ा है। बिलासपुर की 24 में से 12 सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई। दुर्ग संभाग के कुल 20 सीटों में से 17 सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई हुई। बात बस्तर संभाग की करें तो यहां की कुल 12 सीटों में से पूरे 12 में कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज कर बस्तर अपने नाम कर ली है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »