शुरूआती रूझानों के बाद भाजपा कार्यालय में पसरा सन्नाटा

रायपुर/बिलासपुर, 11 दिसम्बर (आरएनएस)। 2003 के बाद लगातार 15 वर्षों से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी काबिज है। लेकिन मतगणना के शुरूआती रूझानों में इस बार छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मिली बढ़त के बाद भाजपा कार्यकर्ता निराशाजनक मुद्रा में नजर आ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण भाजपा कार्यालय में पसरा सन्नाटा से दिख रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में कुछ एक बड़े कार्यकर्ताओं को छोड़ कार्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है। यहीं हालत बिलासपुर के भाजपा कार्यालय में भी देखा जा रहा है। बिलासपुर संभाग के लगभग सभी विधानसभा सीटों पर मिले शुरूआती रूझानों के बाद कांग्रेस पार्टी बढ़त बनाई हुई है। बिलासपुर शहर की बात की जाए तो यहां सत्तारूढ़ भाजपा के कद्दावर मंत्री अमर अग्रवाल अपने निकटतम कांग्रेस के प्रतिद्वंदी शैलेष पांडेय से पीछे चल रहे हैं।

दोपहर 12 बजे तक मिले शुरूआती रूझानों के बाद कांग्रेस की स्थिति मजबूत होती दिख रही है। बस्तर संभाग के सभी 12 विधानसभा सीटों में कांग्रेस पार्टी 10 सीटों पर आगे चल रही है। रायपुर संभाग के 20 विधानसभा सीटों में कांग्रेस 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। दुर्ग संभाग के 20 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस यहां भी 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। सरगुजा संभाग के 14 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है तथा बिलासपुर संभाग के 24 विधानसभा सीटों में से 11 पर कांगे्रस बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा सात सीटों पर आगे निकलती नजर आ रही है तो वहीं जोगी कांग्रेस के पांच प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »