भारत में पहली बार समुद्र के अंदर बनेगा म्यूजियम

चेन्नई,09 दिसंबर (आरएनएस)। आपने कभी पानी के अंदर किसी म्यूजियम को देखा है? भारत में तो नहीं देखा होगा, क्योंकि भारत में अब तक ऐसा कोई म्यूजियम था ही नहीं, लेकिन जल्द ही आप पानी के अंदर एक खूबसूरत म्यूजियम देख पाएंगे। जी हां, केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में समुद्र के अंदर एक म्यूजियम खुलने जा रहा है।

आपको बता दें कि आईएनएस कुड्डालोर (माइनस्वीपर) को बीते मार्च में भारतीय नौसेना ने सेवा से हटा दिया था। अब कुड्डालोर को पुडुचेरी के तट से 7 किमी दूर समुद्र में 26 मीटर नीचे म्यूजियम के तौर पर विकसित किया जाएगा। 60 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े इस जहाज का इस्तेमाल नौसेना पानी में बम खोजने के लिए करती थी। अब इसका इस्तेमाल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »