8 नक्सली जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार

सुकमा, 06 दिसंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ की सुकमा जिला पुलिस ने दबिश देकर 8 नक्सली जनमिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जो अनेक संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं।

बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा ने बताया कि क्रिस्टारम थाने से पुलिस का संयुक्त बल गश्त सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। ग्राम पालोड़ी  के निकट जंगल में कुछ संदेही किस्म के लोग पुलिस को देखकर भागने लगे, जिनका पीछा कर 8 मिलिशिया सदस्यों मड़कम कोसा, कलमू गंगा, मड़कम गंगा, कलमू मुड़ा, माड़वी लक्खा, सोढ़ी हुंगा, मड़कम गंगा एवं मड़कम आयता को दबोच लिया गया। नक्सलियों के पास से इलेक्ट्रिक डेटोनेटर व वायर बरामद किया गया है। इन पर पुलिस पार्टी पर हमला करने का आरोप है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »