सुनील अरोड़ा ने संभाला नए मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार

नई दिल्ली ,02 दिसंबर (आरएनएस)। सुनील अरोड़ा ने रविवार को निर्वाचन आयोग के 23वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाल लिया है। उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नियुक्त किया है। अरोड़ा ने ओपी रावत की जगह ये पद ग्रहण किया है। इससे पहले विधि मंत्रालय ने भी मंगलवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए कहा था कि चुनाव आयोग ने सबसे वरिष्ठ निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव रह चुके सुनील अरोड़ा राजस्थान कैडर के 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। अब उन्हीं की देखरेख में 2019 का लोकसभा चुनाव होगा। अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ-साथ जम्मू एवं कश्मीर, ओडिशा, महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसकी पूरी जिम्मेदारी चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की होगी, बता दें कि अरोड़ा की नियुक्ति 31 अगस्त 2017 को हुई थी।
सामान्य परिवार से निकल बनाई अलग पहचान
सुनील अरोड़ा एक पढ़े लिखे सामान्य परिवार से आते हैं। वह मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने वहीं से अपनी पढ़ाई पूरी की है। अरोड़ा के पिता जालंधर में रेलवे में अकाउंट्स ऑफिसर थे। जबकि उनकी मां डीएवी कॉलेज होशियारपर में गल्र्स सेक्शन की इंचार्ज थीं। उनकी माता पुष्पलता 1954 से 1989 तक डीएवी कालेज गल्र्स सेक्शन की इंचार्ज रहीं। शुरुआती शिक्षा होशियारपुर के विद्या मंदिर स्कूल और दयानंद मॉडल स्कूल से हुई, जिसके बाद डीएवी और वहां से डीएवी कॉलेज होशियापुर से सुनील ने बीए तक की पढ़ाई की। किया इसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी से एमए करने के बाद सुनील यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी पढ़ाने लगे। लेकिन पढ़ाई से उनका विशेष लगाव था जिसकी वजह से उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी और प्रतियोगिता परीक्षाओं में शामिल होते रहे और 1980 में वह आईएएस बने। सुनील अरोड़ा के दो भाई हैं। उनके एक भाई संजीव अरोड़ा हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं तथा दूसरे भाई राजीव अरोड़ा आईएफएस अधिकारी हैं। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में से तीन में मतदान हो चुके हैं। सुनील अरोड़ा के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद अब दो राज्य बचे हैं जहां मतदान होने हैं। ये दो राज्य हैं तेलंगाना और राजस्थान। पांच राज्यों में हुए चुनावों के परिणाम 11 दिसंबर के आएंगे।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »