वर्ष 2022 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मिली मेजबानी

नई दिल्ली ,02 दिसंबर (आरएनएस)। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत कोबड़ी कूटनीतिक कामयाबी मिली है। अब भारत 2022 में विश्व के 20 ताकतवर देशों के समूह जी-20 की मेजबानी करेगा। 2022 में भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने वाले हैं। मोदी सरकार ने 2022 में न्यू इंडिया का नारा भी दिया है। ऐसे में इस महत्वपूर्ण समूह की बैठक की मेजबानी मिलने को एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।

वर्ष 2022 में इटली को जी-20 सम्मेलन की मेजबानी करनी थी। इस समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने इटली से गुजारिश की थी कि वह 2021 में इस सम्मेलन की मेजबानी करे ताकि 2022 का मौका भारत को मिले। पीएम मोदी ने कहा कि इटली समेत दूसरे देश भी इसपर राजी हो गए।

मोदी ने भारत को इसकी मेजबानी मिलने के बाद इसके लिए इटली का शुक्रिया अदा किया और जी-20 समूह के नेताओं को 2022 में भारत आने का न्यौता दिया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आभारी हूं और 2022 में दुनियाभर की लीडरशिप को भारत आने के लिए आमंत्रित करता हूं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »