मोदी ने दी हरियाणा को 3 बड़ी सौगात

नई दिल्ली ,19 नवंबर (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की पूर्व कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि वह सरकार केवल घोषणाएं ही करती थी। उनका काम से कोई लेना देना नहीं है। वह कोई काम नहीं करती थी जिससे जनता का पैसा बर्बाद हो रहा था।
मोदी ने कहा कि आज का दिन हरियाणा के लिए महत्वपूर्ण है। क्योकि राज्य के लोगों को 3 बड़ी सौगातें दी गई है। मोदी ने पहले तो एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। फिर बल्लभगढ़ मेट्रों और श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का उद्धाटन किया। जिससे युवाओं को प्रगति के मार्ग पर चलने के लिए बल मिल सकें। मोदी ने कहा कि जब ये प्रोजेक्ट शुरू हुए थे तो अनुमान था कि इन पर 1200 करोड़ रूपए का खर्चा होगा। मगर देरी के कारण इसकी लागत बढ़कर 3 गुना हो गई। उन्होंने कहा कि केएमपी(कैनाल-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस हाईवे का इस्तेमाल राष्ट्रमंडल खेलों में किया जाना था। जो गति राष्ट्रमंडल खेलों की थी वहीं हाल इस हाइवे का भी हुआ। जब हमने इस प्रोजेक्ट की समीक्षा की तो इसमें बहुत सी अनियमिताएं पाई गई। पीएम मोदी इन 4 सालों में 11वीं बार हरियाणा में आए है। उन्होंने कहा कि इच्छा शक्ति और संकल्प शक्ति हो तो सभी काम तेजी से हो जाते है। साथ ही उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश में एक दिन में सिर्फ 12 किलोमीटर हाईवे बनते थे, आज लगभग 27 किलोमीटर हाईवे का प्रतिदिन निर्माण हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि इस हाइवे से लोगों को एक राज्य से दूसरे राज्य में आने-जाने के लिए दिल्ली के अंदर नहीं जाना पड़ेगा और वह दिल्ली के भारी जाम से बचते हुए निकल जाएंगे। इससे लोगों का बहुत सा समय बर्बाद होने से बच जाएगा। क्योकि अब कैनाल से पलवल तक का सफर सिर्फ डेढ़ घंटे में पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे पर 12 साल से काम चल रहा था। ये एक्सप्रेस-वे आपको 8-9 साल पहले ही मिल जाना चाहिए था। लेकिन ऐसा हुआ नहीं, पहले की सरकारों के जो तौर-तरीके थे, उसने इस एक्सप्रेस-वे को पूरा होने में 12 साल लग गए।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »