रमन ने अपने काम गिनाकर कहा अब और बेहतर काम करेंगे-रमन सिंह

रायपुर/खरसिया, 15 नवंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने फिर से दुहराया है कि विकास के लिए सही नीयत, नीति और नेतृत्व की जरूरत होती है, जो कांग्रेस के पास है ही नहीं। मुख्यमंत्री गुरुवार को खरसिया के जोबी में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ वोट की राजनीति करती है जबकि भाजपा आम आदमी के कल्याण और प्रदेश के विकास के लिए ठोस काम करती है। कांग्रेस ने कभी गरीबों, मजदूरों, किसानों के विकास पर ध्यान नहीं दिया। अपने 15 वर्षों के शासनकाल में कराए गए विकास कार्यों और हासिल उपलब्धियों की विस्तार से उन्होंने चर्चा  की। डॉ. सिंह ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में ही किसानों, आदिवासियों, गरीब परिवारों, महिलाओं आदि  के कल्याण के काम  हुए। उन्होंने वादा किया कि चौथी बार उनकी सरकार बनने के बाद स्मार्ट कार्ड की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दी जाएगी। आयुष्मान योजना का जिक्र भी उन्होंने अपने  संबोधन में किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »