इसरो को अंतरिक्ष में मिलेगी बड़ी सफलता

नई दिल्ली ,14 नवंबर (आरएनएस)। अंतरिक्ष क्षेत्र में इसरो एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। भारत बुधवार को संचार उपग्रह जीसैट-29 को लॉन्च करेगा। यह उपग्रह श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। इसरो ने बताया कि प्रक्षेपण का कार्यक्रम शाम 5 बजकर 8 मिनट पर शुरू होगा। अपनी उड़ान में जीएसएलवी-एमके 3 रॉकेट जीसैट-29 को भू स्थिर कक्षा में स्थापित करेगा। इस साल यह इसरो का पांचवां लॉन्च होगा। भारत और इसरो के लिए यह काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »