हेमा-योगी-राजनाथ की आज कई आमसभाएं : भाजपा ने झोंकी स्टार प्रचारकों की ताकत

रायपुर, 14 नवंबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने अपने मिशन-65 प्लस को पूरा करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। भाजपा लगातार अपने बड़े नेताओं के कार्यक्रम आयोजित कर छत्तीसगढ़ में चौथी बार सरकार बनाने के लिए जी-जान से जुटी हुई है। इसी कड़ी में आज भाजपा के स्टार प्रचारकों का राज्य में विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इनमें केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद व फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी का आज प्रदेश दौरा है।

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और सांसद हेमा मालिनी कई विशाल जनसभाओं को संबोधित करने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंच गई है। राजनाथ सिंह जहां दोपहर 1 बजे ग्राम दुबटिया मारवाही विधानसभा लिा बिलासपुर में सभा को संबोधित करेंगे। तो वहीं दोपहर 2.20 बजे दिनदयाल स्टेडियम बुधवारी बाजार शक्ति विधानसभा में दोपहर 3.35 बजे मस्तुरी विधानसभा में आमसभा को संबोधित करेंगे। श्री सिंह शाम करीब 5 बजे वापस राजधानी रायपुर आएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज कुरूद जिला धमतरी, मिनी स्टेडियम चक्रधर नगर रायगढ़ विधानसभा, दोपहर 1.20 बजे कोरबा विधानसभा, दोपहर 2.50 बजे ग्राम संकरी तखतपुर व शाम 4 बजे हाईस्कूल मैदान तिफरा विधानसभा बिल्हा में आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे वे चकरभाठा से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »