बस्तर में 20 लाख मतदाता करेंगे 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

जगदलपुर, 11 नवंबर (आरएनएस)। विधानसभा चुनाव की प्रथम चक्र में बस्तर की सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की भाग्य का फैसला ईवीएम मशीन में बंद हो जायेगा और इन प्रत्याशियों को 20 लाख से अधिक मतदाता वोट देकर इनके भाग्य का फैसला करेंगे। जानकारी के अनुसार बस्तर की सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों में से 11 विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरूषों के मुकाबले अधिक है। वहीं दूसरी ओर संभाग में केवल अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पुरूषों की संख्या महिलाओं के मुकाबले थोड़ी अधिक है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले ही दौर में प्रदेश की 18 विधानसभा क्षेत्रों का चुनाव संपन्न हो जायेगा। इनमें से 6 विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव जिले में और 12 विधानसभा क्षेत्र बस्तर संभाग में है। यह भी एक विशेष तथ्य है कि ये सभी 18 विधानसभा सीटें नक्सली प्रभावित हैं और पिछले कई वर्षो से यहंा माओवादियों का प्रभाव अधिक है। संभाग में मतदान केन्द्र व मतदाताओं की संख्या इस प्रकार से है।

अंतागढ़ क्रमांक 79 से पुरूष मतदाता -80809, महिला मतदाता-78311हैं और मतदान के केन्द्रोंं की संख्या 207 है। इसी प्रकार क्रमश: भानुप्रतापपुर क्र. 80 में  पुरूष 92857, महिला- 97711 व केन्द्र संख्या 256, कांकेर क्र. 81 पुरूष- 82650 महिला- 87664 केन्द्र 225, केशकाल क्र. 82,पुरूष- 91393, महिला- 94853 केन्द्र संख्या 271, कोण्डागांव क्र.. 83 पुरूष- 80699, महिला- 83933 केन्द्र संख्या 229, नारायणपुर क्र. 84 पुरूष में 85212 महिला- 90311 केन्द्र संख्या 254, बस्तर क्र. 85 पुरूष- 75121 महिला- 78429 केन्द्र 197, जगदलपुर क्र. 86 पुरूष- 89385 महिला- 94872 केन्द्र 233, चित्रकोट क्रमांक 87 पुरूष- 78150 महिला- 87152, केन्द्र संख्या 229, दंतेवाड़ा क्र. 88 पुरूष- 89590 महिला 98050 केन्द्र संख्या- 273, बीजापुर क्रमांक 89 पुरूष 77292 महिला- 83429 केन्द्र संख्या-245, कोंटा क्र. 90 पुरूष- 77634 महिला-86732 केन्द्र संख्या 212 इस प्रकार पुरूष मतदाता 1000792 व महिला मतदाता 1061447 हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »