कांग्रेस ने चुनाव संचालन के लिए बनाई समिति

जगदलपुर, 04 नवंबर (आरएनएस)।  कांग्रेस ने जगदलपुर विधानसभा चुनावों के लिए संचालन समिति का गठन किया है। संचालन समिति में 15 लोगों को जगह दी गई है। इनमें से ज्यादातर सदस्य उन्हें बनाया गया है जिन्होंने विधानसभा चुनावों में टिकट के लिए दावेदारी की थी। 15 सदस्यों में से आठ से ज्यादा सदस्यों ने दावेदारी की थी। संचालन समिति में सीनियर कांग्रेस, महिला कांग्रेस के सदस्यों को जगह दी गई है। इसके अलावा भी कई अन्य प्रभाग का गठन किया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »