केन्द्रीय निरीक्षण दल ने किया फसलों का अवलोकन

गरियाबंद, 18 अक्टूबर (आरएनएस)। कृषि विभाग के केन्द्रीय दल ने बुधवार को विकासखण्ड फिंगेश्वर के ग्राम पसौद में फसलों का अवलोकन किया एवं किसानों से चर्चा कर अंचल में खेती-किसानी का जायजा लिया। भारत सरकार के कृृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निदेशक डॉ एन.के. तिवारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के संचालक एस.आर. वर्मा, प्रमुख वैज्ञानिक किट विज्ञान के संजय शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. वर्मा एवं शस्य विज्ञान के डॉ. अश्वनी ठाकुर दल में शामिल थे। उप संचालक कृषि नरसिंह ध्रुव ने बताया कि दल द्वारा जिले में संचालित हरित क्रांति विस्तार योजना अंतर्गत 50 हेक्टेयर में बोये गये हाईब्रिड धान प्रदर्शन से लाभान्वित किसानों से चर्चा की गई। साथ ही आगामी रबी सीजन में दलहन-तिलहन की खेती करने प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर अंचल के किसानों ने कृषि संबंधी समस्या एवं अन्य जानकारी साझा किया। निरीक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक राकेश भगत एवं वरीष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी प्रदीप शर्मा एवं कृषि विस्तार अधिकारी भी उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »